Benefits Of Aloe-Vera: एलोवेरा है चेहरे और वजन घटाने में बहुत फायदेमंद, जानिए लगाने का सही तरीका

Benefits Of Aloe-Vera: एलोवेरा चेहरे के दाग, धब्बों को कम करने में मदद करता है. इसको सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्की हेयर, वेट लॉस, डायबिटीज और एसिडिटी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

benefits of aloe vera 5 amazing benefits of aloe vera for health and skin
Alove vera benifits



Benefits Of Aloe-Vera: एलोवेरा का इस्तेमाल सुदंरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है. इससे चेहरे के दाग, धब्बे और रूखी त्वचा को कम किया जा सकता है. इसको सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्की हेयर, वेट लॉस, डायबिटीज और एसिडिटी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. एलोवेरा में एंटीवायरल और इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं. एलोवेरा को एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा जेल स्वाद में बहुत ही तीखा होता है. लेकिन इसका जूस कई बीमारियों से बचाने में मददगार होता है. तो चलिए हम आपको बताते है एलोवेरा से होने वाले फायदों के बारे में-


एलोवेरा इस्तेमाल करने के 5 बेहतरीन लाभः

1. स्कीनः

एलोवेरा स्कीन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. यह फेस के दाग धब्बों को कम करने में भी मददगार हो सकता है. एलोवेरा जेल को मामूली कटे, जले स्थान पर भी लगया जा सकता है.

2. स्क्रबः

आप एलोवेरा का स्क्रब बना सकते है, स्क्रब बनाने के लिए एलोवेरा जेल, चीनी और नींबू का रस एक साथ मिला कर लगाएं. ये डेड स्कीन को निकाल कर आपकी स्कीन को मुलायम बनाने का काम कर सकती है.

3. पिंपल्सः

पिंपल्स के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है. पिंपल्स से परेशान है, तो एलोवेरा जेल और शहद को मिला कर फेस पर लगाएं ये आपको साफ-सुधरी स्कीन देने का काम कर सकतें हैं.

4. वेट लॉसः

एलोवेरा जूस वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि एलोवेरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और फाइबर के गुण पाए जाते हैं. जो वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

5. हेयरः

एलोवेरा बालों को झड़ने से रोकने का काम करता है. ये आपके बालों को मुलायम, चमकदार और डैंड्रफ फ्री बनाने में मदद कर सकता है. एलोवेरा जेल बालों को सफेद होने से भी बचा सकता है.



अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.



रोज करें आंवले का सेवन त्वचा में निखार, पिंपल को भी करेगा दूर


दोमुंहे बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 हेयर केयर टिप्स

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ