बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार में शामिल करें ये 10 आयुर्वेदिक हर्ब्स

आयुर्वेद सदियों पुरानी भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जो कि विश्वास करती है कि "आप वही होते हैं जो आप खाते हैं"! यानि आपके खाने और आपके आहार का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण असर होता है। इसके अनुसार, हर एक व्यक्ति का आहार उसके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। साथ ही यह स्पष्ट करता है कि स्वस्थ भोजन करने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 


ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi
ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi



इसमें कोई शक नहीं है कि आपकी डाइट आपके शरीर को फिट और सक्रिय रखने में मदद करता है। सही खाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि दिमाग की सेहत को भी बेहतर करने में मदद मिलती है।

जैसा कि लोकप्रिय रूप से कहा जाता है कि इलाज करने से बेहतर है रोकथाम करना। आयुर्वेद का यही फॉर्मूला है। यह किसी बीमारी द्वारा शरीर को नुकसान पहुंचाने से पहले ही उसे रोकने पर ज़ोर देता है। इसी कारण से आयुर्वेद में संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के महत्व को बताया गया है।

आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटिंया, प्राकृतिक एनल्जेसिक इंग्रेडियंट्स हैं जो कि आपके शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। हम यहां बता रहे हैं ऐसी ही कुछ आयुर्वेदिक चीजें जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करना चाहिए ताकि आप रह सकें स्वस्थ और तंदरुस्त। आइए जानते हैं क्या हैं ये-

1. त्रिफला



जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, त्रिफला में तीन फायदेमंद आयुर्वेिक हर्ब्स का मिश्रण होता है। यह आंवला, बिभीताकी मतलब बहेड़ा, और हरिताकी मतलब हरण के संयोजन के साथ बनाया जाता है। इसका सेवन पाचन समस्याएं और जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करता है। कुछ शोध बताते हैं कि त्रिफला मुंह के बैक्टीरिया को कम करके ओरल हेल्थ को भी बेहतर कर सकता है।



2. हल्दी


यह एक ऐसा स्पाइस है जिसकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। यह जितनी आसानी से हम सभी के घरों में उपलब्ध होता है, इसके उतने ही अधिक फायदे हैं। बेशक हम इसे इसका क्रेडिट ना दें लेकिन हमेशा जब भी हम बीमार पड़ते हैं, हमारी दादी-नानी यूहूं हमें हल्दी का दूध पीने की सलाह नहीं देती हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो दिमाग और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करने और प्रतिरक्षा में सुधार करने में भी मदद करता है।


3. जीरा

हर बार सब्जी या दाल फ्राई बनाते वक्त आप जीरा का इस्तेमाल तो करती ही होंगी लेकिन क्या आप जानती हैं कि इनस छोटे से बीजों में कितने फायदे होते हैं। जीरा का सेवन टाइप 2 डायबिटीज और इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम के रिस्क को कम करने के लिए जाना जाता है। यह ब्लोटिंग को कम करके पाचन को बेहतर करता है।



4. इलायची


आप लड्डू बनाएं या खीर या फिर आपकी शाम की चाय ही क्यों ना हो, इलायची डालना नहीं भूलती। इस मसाले की अच्छी गंध किसी भी डिश को एरोमैटिक बना सकती हैं। हालांकि केवल इतना ही नहीं, यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इलायची रक्त के संचार को बेहतर करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है जो इसे मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए एकदम परफेक्ट मसाला बनाता है। 

5. ब्राह्मी

ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi
ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi


अगर आप फोकस और एकाग्रता बढ़ाने के लिए किसी प्राकृतिक उपाय की तलाश कर रहे हैं तो ब्राह्मी आपके लिए परफेक्ट है, क्योंकि यह मेमोरी और फोकस में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके कुछ एडाप्टोजेनिक गुण भी हैं, जो कि तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। यदि आप एक स्टूडेंट हैं, तो परीक्षा से पहले इस आयुर्वेदिक हर्ब का सेवन फायदेमंद हो सकता है।


6. अश्वगंधा


अगर आपने अपनी डाइट में अभी तक अश्वगंधा को शामिल नहीं किया है तो हम कह सकते हैं कि आप इसके लाभों के बारे में अनजान हैं। यह वास्तव में एक जादुई पौधा जिसमें एडप्टोजेनिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो कि आपके तनाव के स्तर को मैनेज करने और इसे बढ़ने से रोकने में मदद कर सकती हैं। शोध से यह भी पता चलता है कि यह कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है जो कि एक स्ट्रेस हार्मोन है। 


7. घी


ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi
ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi


घी या क्लेरिफाइड बटर गुड फैट्स का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए जब आप इसे पराठा पर लगा कर खा रहे हैं तो आपको कैलोरी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह आपके खाने के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है और आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा और बालों को भी पोषण देने में मदद करता है।



8. आंवला

ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi
ayurvedic ingredients you need to add to your diet today in hindi



आंवला विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है। इसमें नींबू और संतरे से भी अधिक विटामिन सी होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। यह त्वचा के टेक्स्चर में सुधार लाने और यहां तक कि बालों के विकास को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।


9. नीम



नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है। नीम के तेल का उपयोग रूसी और मुंहासे को कम करने के लिए किया जाता है और इसका पाउडर रक्त को शुद्ध करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद करती है।


10. शतावरी




शतावरी महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हर्ब है। यह स्तनों में दूध के उत्पादन को बढ़ाने, प्रजनन क्षमता को बेहतर करने और मेनोपोज़ के लक्षणों को कम करने में मदद के लिए जाना जाता है। इसका सेवन आमतौर पर पाउडर के रूप में लिया जाता है।


Covid-19 से रिकवर होने के बाद योग के जरिए रखें अपना ख्याल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ